Gaya News : रनिंग स्टाफ से नौ घंटे से ज्यादा ड्यूटी नहीं कराने की मांग

Updated at : 06 Mar 2025 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : रनिंग स्टाफ से नौ घंटे से ज्यादा ड्यूटी नहीं कराने की मांग

Gaya News : डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय के सामने ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन के बैनर तले गुरुवार को प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

गया. डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय के सामने ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन के बैनर तले गुरुवार को डीडीयू, गया, अंकोरहा लांबी के रेल कर्मचारियों ने अपनी पत्नी,बच्चे व अन्य परिवारों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन किया. इस संबंध में मंडल सचिव डीके मिश्रा ने बताया कि पूर्व में प्रशासन को दी गयी नोटिस के आधार पर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन के बैनर तले अपनी वर्षों की लंबित मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया है. उन्होंने बताया कि मुख्य उद्देश्य रनिंग स्टाफ से नौ घंटे से ज्यादा डयूटी नहीं कराना, 36 घंटे में मुख्यालय वापसी, रनिंग रूम के खाने पीने व गुणवत्ता में सुधार, पैसा लेकर लोकल डयूटी व ट्रांसफर पोस्टिंग के खिलाफ जैसे कई मुद्दों को शामिल है. वहीं दूसरी ओर धरना-प्रदर्शन के दौरान डीआरएम ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया. अगर समय से मांगे पूरी नहीं हुई तो पुनः बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन