ePaper

डेल्हा निवासी युवक की स्टेशन पर मौत, परिजनों की तलाश जारी

Updated at : 22 Jun 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
डेल्हा निवासी युवक की स्टेशन पर मौत, परिजनों की तलाश जारी

गया जंक्शन पर रविवार की रात एक युवक की दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से मौके पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

गया जी. गया जंक्शन पर रविवार की रात एक युवक की दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान डेल्हा निवासी युवक के रूप में की जा रही है, हालांकि पुलिस द्वारा अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है. प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और कुछ ही मिनटों में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद रेल थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक की पहचान सुनिश्चित करने और परिजनों से संपर्क करने के प्रयास किये जा रहे हैं. अब तक मृतक के परिजन नहीं पहुंच सके हैं. गया जंक्शन पर इस अचानक हुई घटना से यात्रियों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर फैल गयी है. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि की जा सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन