गया जी जूनियर हैंडबॉल टीम में 17 खिलाड़ियों का चयन, ट्रायल में 40 खिलाड़ियों ने आजमाया दम"

Updated:
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी कॉलेज विकास परिसर में जिला जूनियर हैंडबॉल टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया. इस ट्रायल में करीब 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा.

विज्ञापन

गया कॉलेज विकास परिसर स्थित हैंडबॉल ग्राउंड में रविवार को जिला जूनियर हैंडबॉल टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

ट्रायल में जिले के करीब 40 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जबकि पांच खिलाड़ियों को रिजर्व सूची में रखा गया.

पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं, दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण

ट्रायल के दौरान गया कॉलेज के खेल प्रभारी व गया हैंडबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन अंजनी कुमार सिंह, एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल कुमार 'मोनू', सचिव मनोज कुमार तथा रवि कुमार उपस्थित रहे.

सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं. एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे जिले का बेहतर प्रतिनिधित्व कर सकें.

चयनित खिलाड़ी

रवि कुमार, रिदम, श्रीराम, सागर कुमार, वीरू, कन्हैया, रितिक, अमानत, आयु कुमार, अंकित कुमार, अमर कुमार, कुणाल कुमार, प्रशांत कुमार, केशव, हिमांशु, प्रीतम कुमार व विक्रम.

रिजर्व खिलाड़ी

नैतिक, विनीत, अमृत, आदित्य व आनंद.

Also Read : नालंदा : 20 मीट्रिक टन क्षमता वाले दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास करेंगे CM सम्राट चौधरी, सुधा कैफेटेरिया की भी होगी शुरुआत


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन