Gaya News : एमयू के पीजी डिपार्टमेंट व कॉलेजों में एनइपी- 2020 को सख्ती से लागू करने का निर्णय
Published by : PANCHDEV KUMAR Updated At : 21 May 2025 9:50 PM
Gaya News : मगध विवि के एकेडमिक काउंसिल की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
बोधगया. मगध विश्वविद्यालय में बुधवार को एकेडमिक काउंसिल की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो शशि प्रताप शाही ने की. सर्वप्रथम गत विद्वत परिषद् की बैठक की संपुष्टि की गयी व उसके बाद प्रस्तुत कई एजेंडों पर विचार- विमर्श किया गया. इसके तहत मंगलवार को मगध विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ हुई बैठक व नामांकन से संबंधित लिए गये निर्णय की संपुष्टि की गयी. बुद्धा डेंटल कॉलेज में पीएचडी कराने के लिए निर्णय लिया गया व मगध विश्वविद्यालय अंतर्गत नवादा विधि महाविद्यालय में एलएलएम की पढ़ाई शुरू कराने व स्नातकोत्तर विभागों के साथ-साथ महाविद्यालयों में एनइपी- 2020 को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया गया. उल्लेखनीय है कि कुलपति प्रो शाही लंबित परीक्षाओं को लेकर गंभीर हैं. इस संदर्भ में गर्मी की पूर्व से निर्धारित छुट्टी को रद्द कर दिया गया है व इन छुट्टियों में ही परीक्षाएं संपन्न कराने का फैसला लिया है. बैठक में कुलसचिव प्रो विपिन कुमार, डीएसडब्ल्यू प्रो ब्रजेश कुमार राय, समाज विज्ञान के संकायाध्यक्ष प्रो आरएस जमुआर, शिक्षा संकाय के संकायाध्यक्ष डॉ सुधीर कुमार मिश्रा, विज्ञान के संकायाध्यक्ष प्रो वीरेंद्र कुमार, सीसीडीसी डॉ संजय तिवारी, कुलानुशासक प्रो उपेंद्र कुमार सिंह, प्रो एमएस इस्लाम सहित सभी विभागाध्यक्ष व अन्य विभागों के प्रभारी शामिल हुए. बैठक की समाप्ति कुलसचिव के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










