ePaper

परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर किया हंगामा

Updated at : 20 Nov 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर किया हंगामा

परैया में रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव

विज्ञापन

परैया में रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव प्रतिनिधि, परैया. स्थानीय थाना क्षेत्र में परैया व गुरारू रेलवे स्टेशन के बीच जमालपुर रेल गुमटी के पास बुधवार की रात एक युवक का शव देखा गया. इसकी सूचना गेट मैन ने स्थानीय थाने को दी. मृतक की पहचान परैया थाना के रामडीह गांव निवासी 27 वर्षीय विवेक कुमार के रूप में हुई है. बीती रात शव मिलने के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिये और शव अपने घर ले गये. गुरुवार को सुबह होते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. उन्होंने आशंका जतायी कि विवेक की हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर फेंका गया है. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया. क्या कहती हैं थानेदार थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि परिजन रात में शव ले गये थे, लेकिन सुबह हंगामा करने लगे. उन्होंने कहा कि परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन