14.02 करोड़ का समापक भुगतान: डीडीयू मंडल ने 27 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को दी विदाई
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 Jun 2026 12:15 PM
मौजूद सेवानिवृत्त रेलकर्मी.
Gaya Ji News : मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने 27 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को उनके सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ विभिन्न मदों में कुल 14 करोड़ 2 लाख 71 हजार 122 रुपये का समापक भुगतान सौंपा.
Gaya Ji News : (रोहित कुमार सिंह की रिपोर्ट )
पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल में मई में सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मियों के सम्मान में सोमवार को इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में समापक भुगतान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन मंडल के कार्मिक विभाग द्वारा किया गया.
समारोह के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) उदय सिंह मीना ने मंडल के 27 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को उनके सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ विभिन्न मदों में कुल 14 करोड़ 2 लाख 71 हजार 122 रुपये का समापक भुगतान सौंपा.
भुगतान प्रक्रिया व पेंशन संबंधी सुविधाओं की जानकारी दी
इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके परिजनों का स्वागत किया गया तथा उन्हें भुगतान प्रक्रिया, पेंशन संबंधी सुविधाओं और अन्य देयों की विस्तृत जानकारी दी गई. कार्यक्रम में वित्तीय प्रबंधन, स्वास्थ्य जागरूकता, डिजिटल सुरक्षा और सेवानिवृत्ति के बाद उपलब्ध सुविधाओं पर भी उपयोगी जानकारी साझा की गई.
डीआरएम उदय सिंह मीना ने सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डीडीयू मंडल की उपलब्धियों और सफलताओं में इन कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. मंडल हमेशा उनके योगदान का सम्मान करता रहेगा.
ये रहे मौजूद
समारोह में वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी नीरज कुमार, भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक प्रिंस कुमार, मंडल के विभिन्न शाखा अधिकारी, मान्यता प्राप्त यूनियनों एवं एसोसिएशनों के प्रतिनिधि, रेलकर्मी तथा उनके परिजन उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे.
Also Read: सारण में पंचायत के दौरान मारपीट, पांच घायल, 20 से 25 राउंड गोलीबारी का आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










