प्रभातफेरी के साथ सीयूएसबी में मना ''स्वच्छ भारत दिवस''
Published by : KALENDRA PRATAP SINGH Updated At : 06 Oct 2025 5:39 PM
केंद्रीय विश्वविद्यालय दक्षिण बिहार (सीयूएसबी) के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने शनिवार को 'स्वच्छ भारत दिवस' का सफलतापूर्वक आयोजन किया.
गया जी. केंद्रीय विश्वविद्यालय दक्षिण बिहार (सीयूएसबी) के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने शनिवार को ”स्वच्छ भारत दिवस” का सफलतापूर्वक आयोजन किया. कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह के मार्गदर्शन में, 17 सितंबर को शुरू हुए ”स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम का समापन प्रभातफेरी और सघन सफाई अभियान के साथ किया गया. विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि समापन के अवसर पर एक विशाल प्रभातफेरी का आयोजन किया गया. यह प्रभातफेरी सीयूएसबी के मुख्य द्वार से शुरू हुई और दरियापुर गांव के प्राथमिक विद्यालय तक पहुंची. इस जागरूकता रैली में एनएसएस सदस्यों के साथ-साथ विश्वविद्यालय के अन्य विद्यार्थी और दरियापुर गांव के ग्रामीण भी शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान कई सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया. स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों के बीच स्वच्छता से संबंधित जागरूकता फैलाई और उन्हें साफ-सफाई के महत्व से अवगत कराया. स्वच्छ भारत दिवस के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार एवं डॉ रिंकी के नेतृत्व में किया गया. स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में अमृत, नीतीश, श्वेता, मनीषा, भीम सहित कई अन्य विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह और एनएसएस के समन्वयक डॉ बुधेंद्र सिंह ने सभी स्वयंसेवकों और प्रतिभागियों को बधाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










