नुक्कड़ नाटक : रेल फाटक जबरन पार करना जानलेवा

आमजन की सुरक्षा को लेकर सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना के निर्देश पर आमजन में जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया.
गया. संरक्षित रेल परिचालन के साथ यात्रियों व आमजन की सुरक्षा को लेकर सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना के निर्देश पर आमजन में जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. इसमें अस्मिता नाट्य व सामाजिक सांस्कृतिक संस्था द्वारा जान है तो जहान है शीर्षक से संरक्षा आधारित नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया. इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के साथ-साथ उपस्थित संरक्षा अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बंद फाटक को जबरन खुलवाने या गेटमैन पर दबाव बनाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. साथ ही यह भी बताया गया कि रेलवे पटरियों को अनधिकृत रूप से पार करना जानलेवा हो सकता है.चलती ट्रेनों से चढ़ना या उतरना खतरनाक है, कृपया इससे बचें. सुरक्षा नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




