Gaya News : पंसस व मुखिया आपसी तालमेल से पंचायतों के विकास में करें सहयोग

Updated at : 15 Feb 2025 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : पंसस व मुखिया आपसी तालमेल से पंचायतों के विकास में करें सहयोग

Gaya News : प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक हुई. इसमें प्रखंड क्षेत्र के मुखिया, पंचायत समिति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया.

विज्ञापन

बेलागंज. प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक हुई. इसमें प्रखंड क्षेत्र के मुखिया, पंचायत समिति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया. इस बैठक में गत योजना की संपुष्टि, 15वीं एवं षष्ठम राज्य वित्त आयोग के वार्षिक योजना को पारित किया गया. वहीं अगले वर्ष के संभावित योजनाओं की सूची बनायी गयी. इसके उपरांत सभी विभागों की समीक्षा की गयी. इस बैठक की अध्यक्षता कर रही प्रखंड प्रमुख कांति देवी ने कहा कि पंचायत समिति सदस्य व मुखिया आपसी तालमेल कर पंचायत के विकास में सहयोग करें, ताकि प्रखंड का विकास हो सके. वहीं बीडीओ राघवेंद्र कुमार शर्मा ने पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि पारदर्शिता के साथ अपने क्षेत्र की ऐसी योजनाओं का चयन करें कि जो जनहित में उपयोगी हों. इस बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मृत्युंजय कुमार ने बताया कि कन्या उत्थान योजना के तहत दो बच्चियों तक पूर्ण टीकाकरण कराने पर प्रत्येक बच्ची को दो हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जायेगा. इस दौरान आपूर्ति पदाधिकारी निरंजन कुमार ने बताया कि अभी तक 76 प्रतिशत राशन कार्ड का केवाइसी हो चुका है. शेष कार्ड धारक अपना केवाइसी जल्द पूर्ण कर लें. उन्होंने कहा कि जो लाभार्थी के बच्चों का आधार कार्ड अपडेट नहीं हुआ है. वह जल्द ही आधार कार्ड अपडेट कर दें. इस दौरान एरकी मुखिया बृदानंद प्रसाद ने आपत्ति जतायी कि पंचायत समिति द्वारा मनरेगा के योजना में बिना मुखिया के समन्वय के ही योजनाओं का चयन कर लिया जाता है. वहीं कुछ सदस्यों ने बैगर पांच साल पूर्ण हुए योजनाओं पर पुनः दूसरे मद से काम किये जाने पर आपत्ति दर्ज की. जिसे गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने कहा कि इस प्रकार का कार्य कोई भी प्रतिनिधि या एजेंसी करा रही है, तो उसकी जवाबदेही उनकी होगी. इस बैठक में अंचलाधिकारी गजानन मेहता, प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा, पंचायती राज पदाधिकारी स्मिता कुमारी, उप प्रमुख रमेश दास, आपूर्ति पदाधिकारी निरंजन कुमार, मुखिया रंजीत दास, पंचायत समिति सदस्य नागमणि विश्वकर्मा, अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन