भारतीय सैनिकों के उत्साहवर्धन के लिए कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा

Updated:
विज्ञापन
भारतीय सैनिकों के उत्साहवर्धन के लिए कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में राजेंद्र आश्रम स्थित पार्टी कार्यालय से भारतीय सैनिकों के उत्साहवर्धन के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

गया. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में राजेंद्र आश्रम स्थित पार्टी कार्यालय से भारतीय सैनिकों के उत्साहवर्धन के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गयी. साथ ही भारतीय सेना के शौर्य पर हर्ष व्यक्त किया गया. यह तिरंगा यात्रा पार्टी कार्यालय से निकलकर समाहरणालय, डॉ भीमराव आंबेडकर चौक, जीबी रोड, चौक होते हुए इंदिरा गांधी, महात्मा गांधी, टावर चौक, रमना, पीर मंसूर रोड, कोयरीबारी रोड होते हुए वापस राजेंद्र आश्रम पार्टी कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई. इस तिरंगा मार्च में उद्दीन रहमानी, कमलेश चंद्रवंशी, शमी अख्तर खां, प्रमोद कुमार, उमाकांत गुप्ता, ओमप्रकाश निराला, नवल-किशोर शर्मा, साहिल गुप्ता, सैफूल इस्लाम, मो ताजुद्दीन, महिला सेल की अध्यक्ष डॉ पिंकी कुमारी, रेखा हिरण, युगल किशोर सिंह, रामजी चंद्रवंशी, डॉ खालिद, कैलाश प्रसाद यादव, रजनीश कुमार झुन्ना, जिला पर्षद की अध्यक्ष नैना देवी सहित कई अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन