आदेशपाल उमेश यादव के निधन पर एमयू में शोकसभा

Published by : KALENDRA PRATAP SINGH Updated At : 06 Oct 2025 7:04 PM

विज्ञापन

मगध विश्वविद्यालय के विकास शाखा में कार्यरत आदेशपाल उमेश यादव के निधन पर विश्वविद्यालय परिसर में एक शोकसभा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बोधगया. मगध विश्वविद्यालय के विकास शाखा में कार्यरत आदेशपाल उमेश यादव के निधन पर विश्वविद्यालय परिसर में एक शोकसभा का आयोजन किया गया. आदेशपाल उमेश यादव का निधन तीन अक्तूबर को हो गया था. इस शोकसभा की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति ने की. कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो बी के मंगलम, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार, महासचिव दीपक कुमार सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. सभी ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALENDRA PRATAP SINGH

लेखक के बारे में

By KALENDRA PRATAP SINGH

KALENDRA PRATAP SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन