एयरपोर्ट के पास तीन वाहनों में हुई टक्कर, दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल

मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के गया-चेरकी मुख्य पथ पर एयरपोर्ट गेट नंबर दो के समीप स्थित सम्यक अस्पताल के पास सोमवार को तीन वाहनों की हुई टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.
गया. मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के गया-चेरकी मुख्य पथ पर एयरपोर्ट गेट नंबर दो के समीप स्थित सम्यक अस्पताल के पास सोमवार को तीन वाहनों की हुई टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, घटनास्थल पर पहुंची मगध मेडिकल थाने की पुलिस ने वहां से कार, अपाची बाइक व एक अन्य बाइक जब्त किया है. जानकारी के अनुसार, नगर प्रखंड के धनसीर पंचायत के वार्ड नंबर 12 के सदस्य लाली देवी के पति रंजीत कुमार व गुलरियाचक गांव के रहनेवाले मुकेश यादव के बेटे चंद्रशेखर कुमार बाइक से विशुनगंज से गया की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सम्यक अस्पताल के पास गया की ओर से आ रही कार व बाइक में टक्कर हो गयी. इससे बाइक पर सवार रंजीत कुमार व चंद्रशेखर कुमार घायल हो गये. घायल रंजीत का दाहिना पैर फट गया है. साथ ही सिर में चोट लगी है. वहीं चंद्रशेखर कुमार का दाहिना पैर टूट गया और दाहिना हाथ टूट गया है. हालांकि, इस हादसे में एक और बाइक सवार आ गया. लेकिन, उसे हल्की चोट लगी है. इधर, मगध मेडिकल थाने की पुलिस छानबीन में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




