गया जी : खिजरसराय में सीओ चंदन कुमार को विदाई, केशव किशोर ने संभाली जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
खिजरसराय: चंदन कुमार को विदाई, केशव किशोर हुए सीओ

अंचल अधिकारी को दी गई विदाई | Prabhat Khabar Network

खिजरसराय अंचल कार्यालय में विदाई और स्वागत समारोह आयोजित किया गया. स्थानांतरित अंचलाधिकारी चंदन कुमार को सम्मानित किया गया और नवनियुक्त अधिकारी केशव किशोर ने नई जिम्मेदारी संभाली.

विज्ञापन

Gaya Ji News : खिजरसराय अंचल कार्यालय में स्थानांतरित अंचलाधिकारी चंदन कुमार के सम्मान में विदाई समारोह तथा नवनियुक्त अंचलाधिकारी केशव किशोर के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में अंचल कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों ने चंदन कुमार को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके कार्यकाल की सराहना की. एसडीओ केशव आनंद ने कहा कि बड़ा क्षेत्र होने के कारण जिम्मेदारी बड़ी रहते हुए चंदन ने निर्वहन किया. डीसीएलआर संतोष कुमार सुमन ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

स्थानांतरण सरकारी सेवा की नियमित प्रक्रिया: चंदन कुमार

अपने संबोधन में चंदन कुमार ने कहा कि स्थानांतरण सरकारी सेवा की एक नियमित प्रक्रिया है, जिससे प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को गुजरना पड़ता है. उन्होंने खिजरसराय में कार्य करने के दौरान मिले सहयोग, स्नेह और सम्मान के लिए सभी कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने विश्वास जताया कि सभी लोग आगे भी प्रशासनिक कार्यों में इसी तरह सहयोग करते रहेंगे. वहीं, नवनियुक्त अंचल अधिकारी केशव किशोर ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त किया.

योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता: केशव किशोर

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी. इसके लिए सभी कर्मचारियों से पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील की. समारोह में सीडीपीओ मोना, आरओ नवल आनंद, उचौली के मुखिया पवन पंडित, कुड़वा के मुखिया राज वल्लभ पासवान, राजस्व कर्मचारी तकबीर आलम, राजीव कुमार, उमेश कुमार, सहदेव पासवान, अमीर यादव, अभिजीत, अंचल अमीन प्रतिमा, मुकेश कुमार, आनंद कुमार सहित कई कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

Also Read : मंत्री दीपक प्रकाश आएंगे शेखपुरा, तैयारियों में जुटे रालोमो कार्यकर्ता


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन