नमामि गंगा के तर्ज पर फल्गु में हुई साफ-सफाई

Updated at : 28 Feb 2025 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
नमामि गंगा के तर्ज पर फल्गु में हुई साफ-सफाई

नमामि गंगे परियोजना के तहत जगजीवन महाविद्यालय प्रधानाचार्य डॉ सत्येंद्र प्रजापति के निर्देशानुसार प्रभात फेरी एवं सीता कुंड स्थित फल्गु नदी की सफाई की गयी़

विज्ञापन

मानपुर. नमामि गंगे परियोजना के तहत जगजीवन महाविद्यालय प्रधानाचार्य डॉ सत्येंद्र प्रजापति के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना और एनसीसी के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ सुनील कुमार की देखरेख में सुबह प्रभात फेरी एवं सीता कुंड स्थित फल्गु नदी की साफाई की गयी. वहीं बच्चों द्वारा नमामि गंगे योजना के तहत क्विज व पौधारोपण किया गया, टीम लीडर रितिक रोशन ने बताया कि इस योजना का क्रियान्वयन केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है. वरिष्ठ स्वयंसेवक मैक्स अवस्थी ने बताया कि नमामि गंगे के तहत भारत में जितनी भी प्रदूषित नदियां हैं उसको साफ करना एवं उसको प्रदूषित होने से रोकने को हम सभी को संकल्प लेना चाहिए. मौके पर नंदनी गुप्ता,अनामिका मुस्कान, शशिकांत,इंशा खातून,सनोबर, कैसव,साकेत,मदुरेंद्र,अमित,उत्तम,अजीत,रिशु, शाश्वत आदर्श, स्मिता, आरजू,चांदनी, कुश वर्मा, सुहानी, प्रिया उपस्थित रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन