ePaper

दो पक्षों के बीच मारपीट, 15 लोग गिरफ्तार

Updated at : 28 Jul 2025 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच मारपीट, 15 लोग गिरफ्तार

कोलौना पंचायत के बेला गांव की घटना

विज्ञापन

कोलौना पंचायत के बेला गांव की घटना

प्रतिनिधि, गुरुआ.

गुरुआ थाना क्षेत्र की कोलौना पंचायत के बेला गांव में रविवार की रात मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट होने के बाद पथराव कर दिया गया था. इससे उस गांव में काफी तनाव बन गया था. इस घटना की जानकारी पाकर एसएसपी आनंद कुमार, शेरघाटी डीएसपी शैलेंद्र कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों पक्ष के ग्रामीणों ने मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली. इसके साथ ही गांव में शांति सद्भावना बनाये रखने की अपील की. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, बेला गांव में मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच पथराव के बाद आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. साथ ही दो पक्षों के बीच पथराव के बाद गांव के दोनों पक्ष के करीब 50 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि बेला गांव में दो गुटों के बीच मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन