ePaper

शेरघाटी थाने का सिटी एसपी ने किया निरीक्षण

Updated at : 13 Jul 2025 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
शेरघाटी थाने का सिटी एसपी ने किया निरीक्षण

सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने रविवार को शेरघाटी थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान ओडी पदाधिकारी व गश्ती दल की सजगता और सतर्कता निरीक्षण किया.

विज्ञापन

शेरघाटी. सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने रविवार को शेरघाटी थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान ओडी पदाधिकारी व गश्ती दल की सजगता और सतर्कता निरीक्षण किया. उन्होंने थानों में संधारित की जाने वाली सभी संचिकाओं को अद्यतन रखने, वारंट, इश्तिहार, कुर्की व लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने, फरार, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, अपराधियों व असामाजिक तत्वों की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, आसूचना संकलन करने और प्रभावी पेट्रोलिंग करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त उन्होंने थाना परिसर में स्थित सभी कक्षों की जांच करते हुए साफ-सफाई और बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए विशेष निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन