बारिश के बाद पानी-पानी हुआ शहर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 May 2024 7:52 PM

विज्ञापन

बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली, तो दूसरी ओर कई घंटों तक शहर की सड़कों पर पानी जमा रहा. इसके साथ नालियों की सफाई कर कई जगहों से सिल्ट का उठाव नहीं किया गया था, वहां पर सिल्ट दोबारा नाले में पहुंच गया है.

विज्ञापन

गया. बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली, तो दूसरी ओर कई घंटों तक शहर की सड़कों पर पानी जमा रहा. इसके साथ नालियों की सफाई कर कई जगहों से सिल्ट का उठाव नहीं किया गया था, वहां पर सिल्ट दोबारा नाले में पहुंच गया है. कई जगहों पर सिल्ट पानी में सन कर सड़क पर ही फैल गया है. इसके चलते लोगों को सड़क पर चलने में भी मुश्किल हो रही है. नगर निगम की ओर से इन दिनों नाला-नालियों की सफाई करायी जा रही है. बारिश के बाद लोगों के लिए यह आफत हो गयी है. सबसे अधिक खराब स्थिति एएनएमएमसीएच परिसर में जलजमाव के कारण हो गयी. बताया जाता है कि अस्पताल परिसर से पानी निकालने के लिए ड्रेनेज सिस्टम ही अब तक नहीं बनाया गया है. यहां पर अधिक बारिश होने पर वार्ड तक पानी पहुंच जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन