ePaper

गड्ढे में गिरने से बालक की मौत

Updated at : 28 Jul 2025 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
गड्ढे में गिरने से बालक की मौत

घर के पास खेलने के क्रम में गड्ढे में गिरा बच्चा

विज्ञापन

घर के पास खेलने के क्रम में गड्ढे में गिरा बच्चा

प्रतिनिधि, टिकारी.

अलीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केसपा टोला सरफराज बिगहा में सोमवार को पानी भरे गड्ढे में गिरने से ढाई वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पिंटू मांझी के ढाई वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घर के लोग धान की राेपनी में गये थे. बच्चा किसी तरह घर के पास बने पानी भरे गड्ढे में गिर गया. जब बच्चे की खोजबीन हुई, तो उसे गड्ढे से बाहर निकाला गया. बच्चे को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया. ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि बच्चा घर के पास खेल रहा था और अनजाने में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में चला गया. गड्ढा गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूबने से उसकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में अलीपुर थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए गया जी भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन