30 को गया आयेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Updated at : 28 Apr 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
30 को गया आयेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

तैयारी.... सीएम के आगमन को लेकर डीएम व एसएसपी ने बिपार्ड का किया निरीक्षण

विज्ञापन

तैयारी…. सीएम के आगमन को लेकर डीएम व एसएसपी ने बिपार्ड का किया निरीक्षण

सीएम खेलो इंडिया गेम्स 2025 की तैयारियों का लेंगे जायजा

मुख्य संवाददाता, गया.

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारियों का जायजा लेने 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आयेंगे. इनके साथ मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा व डीजीपी विनय कुमार सहित मुख्यमंत्री सचिवालय से संबंधित कई विभागों के प्रधान सचिव मौजूद रहेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. सोमवार को डीएम डॉ त्यागराजन व एसएसपी आनंद कुमार बिपार्ड सहित ऐसे सभी स्थानों का निरीक्षण किया, जहां-जहां मुख्यमंत्री का दौरा होना है. इस दौरान डीएम ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के उद्देश्य से बिपार्ड के निरीक्षण के दौरान आयोजन स्थल पर सुरक्षा प्रबंधों की बारीकी से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक तैयारियों पर व्यापक विचार-विमर्श किया. उन्होंने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि अतिथियों, खिलाड़ियों व दर्शकों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कमी नहीं हो. इसके साथ ही सुरक्षा उपायों को और अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के लिए उन्होंने अधिकारियों को अहम निर्देश दिया, ताकि यह आयोजन उच्चतम मानकों की उत्कृष्टता और सुरक्षा के साथ संपन्न हो सके.

सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक ट्रैफिक में बदलाव

वहीं, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शहर व बोधगया की ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है. इस बाबत ट्रैफिक डीएसपी निशु मल्लिक ने बताया है कि 30 अप्रैल की सुबह 10 बजे से एक बजे तक वीवीआइपी के आगमन व प्रस्थान को लेकर ट्रैफिक में बदलाव किया गया है. उन्होंने बताया है कि वीवीआइपी के आगमन को लेकर प्रस्थान तक पांच नंबर गेट से एयरपोर्ट होते हुए दोमुहान तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद कर दिया जायेगा. दोमुहान से कन्वेंशन सेंटर तथा महाबोधि मंदिर की ओर सभी के वाहनों का परिचालन पूरी तरह से वर्जित रहेगा. दोमुहान से एयरपोर्ट होते हुए पांच नंबर गेट तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह से वर्जित रहेगा. पांच नंबर गेट से बिपार्ड होते हुए खटकाचक मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद कर दिया जायेगा. खटकाचक मोड़ से पांच नंबर गेट होते हुए एयरपोर्ट मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद कर दिया जायेगा. ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि वीवीआइपी के आगमन से लेकर प्रस्थान तक बंद सड़कों का वैकल्पिक रूट चार्ट बनाया गया है. उन्होंने बताया कि गया से बोधगया मुहान की ओर जाने के लिए गया शहर के घुघरीटांड बाइपास होते हुए केंदुई, रिवर साइड रोड से होते हुए गंतव्य स्थान को जायेंगे. डोभी-बोधगया से गया की ओर जाने के लिए बोधगया से रिवर साइड रोड होकर केंदुई, घुघड़ीटांड अथवा चेरकी रोड से होकर सिकरिया मोड़ होते हुए अपने गंतव्य स्थान को जायेंगे. सिकरिया मोड़ से बोधगया, दोमुहान व डोभी की ओर जाने के लिए सिकरिया मोड़, मगध मेडिकल, चेरकी रोड-गुलरियाचक होते हुए बाइपास के रास्ते अपने गंतव्य स्थान पर जायेंगे. खटकाचक पांच नंबर गेट की ओर जाने के लिए खटकाचक मोड़ से मंगलागौरी, शाहमीर तकिया, दुर्गास्थान व पुलिस लाइन होते हुए जेल रोड होकर जायेंगे. गया एयरपोर्ट के अंदर व परिसर में जाने के लिए एयरपोर्ट के गेट नंबर दो से प्रवेश करेंगे. डीएसपी ने लोगों से अपील की है कि 30 अप्रैल की सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक वीवीआइपी के आगमन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में किये गये बदलाव को लेकर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन