Gaya News : सेल्स टैक्स की टीम ने मैगरा बाजार में की छापेमारी

Updated:
विज्ञापन
Gaya News : सेल्स टैक्स की टीम ने मैगरा बाजार में की छापेमारी

डुमरिया प्रखंड अंतर्गत मैगरा बाजार में बुधवार को सेल्स टैक्स की टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की

विज्ञापन

गया जी. डुमरिया प्रखंड अंतर्गत मैगरा बाजार में बुधवार को सेल्स टैक्स की टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की. यह छापेमारी बिहार सेल्स टैक्स की टीम में शामिल अधिकारियों ने छड़ सीमेंट की दुकानें, किराना दुकानें, ज्वेलर्स शॉप सहित कई नामी व्यवसायियों के ठिकाने पर की. छापेमारी के बाद अधिकारियों ने विस्तृत दस्तावेज को जांच कर रिपोर्ट तैयार कर अपने साथ लेते गये. पटना से आये अधिकारियों ने बताया कि साल का लेखा-जोखा करने को लेकर कई बड़े व्यवसायियों के पास पहुंचे थे. उनके यहां आय-व्यय का लेखा-जोखा की रिपोर्ट तैयार की है. आगे कार्रवाई की जायेगी. आगे कुछ भी बताने से इन्कार किया. सेल्स टैक्स की टीम ने मैगरा बाजार स्थित एक छड़-सिमेंट की दुकान में कार्रवाई की है. वहीं इस संबंध में दुकान ने बताया कि हमारे यहां सेल्स टैक्स की टीम साल का लेखा-जोखा करने पहुंची थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन