स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेकर मनाया रंगों का त्योहार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रखंड क्षेत्र में रंगों का त्योहार रंगोत्सव शांतिपूर्ण व उत्सवी माहौल में संपन्न हो गया. गुरुवार को होलिका दहन से यह त्योहार प्रारंभ हुआ जो रविवार को मटका फोड़ तक चलते रहा.

विज्ञापन

बांकेबाजार. प्रखंड क्षेत्र में रंगों का त्योहार रंगोत्सव शांतिपूर्ण व उत्सवी माहौल में संपन्न हो गया. गुरुवार को होलिका दहन से यह त्योहार प्रारंभ हुआ जो रविवार को मटका फोड़ तक चलते रहा. होलिका दहन के बाद ग्रामीण एक-दूसरे को होली की बधाई दी. शुक्रवार को आंतर हो जाने के कारण रंगों का त्योहार होली शनिवार को मनाया गया. इस मौके पर घर-घर पुआ पकवान, मिष्ठान भोजन सहित अन्य प्रकार की स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया व रंग अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान ग्रामीण ढोलक-झाल लेकर होली गीत गाते हुए घर-घर घूमते हुए होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इस बार कुर्ता फाड़ होली का भी लोग खूब आनंद लिया. इधर, पुलिस प्रशासन की त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर लगातार पुलिस की गश्ती करती रही.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन