ePaper

रांची स्थित धुर्वा डैम में दुर्घटना होकर गिरी कार, टिकारी निवासी पुलिस कर्मी की मौत

Updated at : 15 Nov 2025 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
रांची स्थित धुर्वा डैम में दुर्घटना होकर गिरी कार, टिकारी निवासी पुलिस कर्मी की मौत

मृतकों में एक टिकारी प्रखंड के मउ थाना क्षेत्र अंतर्गत संडा गांव के रहने वाले रॉबिन्स कुमार शामिल हैं

विज्ञापन

रांची व जमशेदपुर के लिए जरूरी

फोटो-गया-टिकारी-01- पुलिस कर्मी की फाइल फोटोप्रतिनिधि, टिकारी

झारखंड के रांची स्थित धुर्वा डैम में दुर्घटना होकर गिरी कार में सवार पुलिसकर्मी की मौत हो गयी. मृतकों में एक टिकारी प्रखंड के मउ थाना क्षेत्र अंतर्गत संडा गांव के रहने वाले रॉबिन्स कुमार शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, संडा गांव निवासी रॉबिन्स कुमार झारखंड राज्य पुलिस में सेवारत थे. वर्तमान में जमशेदपुर जिला जज के अंगरक्षक के रूप में तैनात थे. रॉबिन्स कुमार का आरक्षी संख्या 799 था. उनके पिता नवल किशोर शर्मा की मौत भी करीब दो वर्ष पहले हो चुकी है. शनिवार को रांची से जमशेदपुर जाने के दौरान कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. रॉबिन्स की मौत की खबर गांव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया. ज्ञात हो कि रॉबिन्स दो बच्चों के पिता हैं. ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना पर परिजन रांची पहुंच गये है. जानकारी के मुताबिक, शव का पोस्टमार्टम के बाद जमशेदपुर लाया गया, जहां पुलिस लाइंस में सलामी के बाद गया जिले के टिकारी थानांतर्गत संडा गांव के लिए शव को भेजा गया है. उनके परिजन भी साथ आ रहे हैं. देर रात तक पैतृक गांव पर शव के ले आये जाने की सूचना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन