Gaya News : महाबोधि मंदिर में बुद्ध जयंती समारोह कल, राज्यपाल होंगे शामिल

Updated at : 10 May 2025 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : महाबोधि मंदिर में बुद्ध जयंती समारोह कल, राज्यपाल होंगे शामिल

Gaya News : विश्व को शांति व अहिंसा का संदेश देने वाले तथागत बुद्ध की 2569वीं जयंती समारोह सोमवार को महाबोधि मंदिर में आयोजित की जायेगी.

विज्ञापन

बोधगया. विश्व को शांति व अहिंसा का संदेश देने वाले तथागत बुद्ध की 2569वीं जयंती समारोह सोमवार को महाबोधि मंदिर में आयोजित की जायेगी. बोधिवृक्ष की छांव तले विभिन्न देशों के बौद्ध भिक्षु एक साथ बैठ कर विश्व में शांति की कामना करेंगे. बुद्ध जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शामिल होंगे. बुद्ध जयंती समारोह को लेकर बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति ने तैयारी पूरी कर ली है व इसे लेकर मंदिर क्षेत्र में पंचशील पताखों से सजावट की गयी है. मंदिर प्रबंधन की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, सुबह सात बजे 80 फुट बुद्ध प्रतिमा के पास से विभिन्न देशों के बौद्ध भिक्षु व श्रद्धालुओं के साथ स्कूली बच्चे शोभायात्रा में शामिल होंगे. शोभायात्रा महाबोधि मंदिर पहुंचेगा व सभी पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे एकत्रित होंगे. इसके बाद राज्यपाल महाबोधि मंदिर आयेंगे व मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना के बाद कार्यक्रम स्थल बोधिवृक्ष के नीचे जायेंगे. इसके बाद राज्यपाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन करेंगे. बौद्ध भिक्षुओं के सुत्तपाठ के बाद डीएम सह बीटीएमसी के अध्यक्ष डॉ त्यागराजन द्वारा स्वागत भाषण किया जायेगा. राज्यपाल द्वारा मंदिर प्रबंधन द्वारा जारी सालाना जर्नल प्रज्ना का लोकार्पण किया जायेगा. इसके बाद आइबीसी बोधगया के अध्यक्ष द्वारा संबोधित किया जायेगा. करीब नौ बजे राज्यपाल जयंती समारोह को संबोधित करेंगे व इसके बाद बीटीएमसी की सचिव डॉ महाश्वेता महारथी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया जायेगा. करीब 11 बजे कालचक्र मैदान में बौद्ध भिक्षुओं को संघदान कराया जायेगा व श्रद्धालुओं के लिए भी भोजन की व्यवस्था की गयी है. जयंती समारोह के तहत शाम चार बजे बकरौर स्थित सुजाता मंदिर में खीर अर्पित कर प्रार्थना की जायेगी व अंत में शाम साढ़े छह बजे महाबोधि मंदिर परिसर में कैंडल के साथ परिक्रमा कर समारोह के समापन की घोषणा की जायेगी. उल्लेखनीय है कि जयंती समारोह में शामिल होने के लिए बोधगया पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है व विशेष चौकसी बरती जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन