असम में तैनात बेलागंज के बीएसएफ जवान की हुई मौत

बेलागंज क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी बीएसएफ के जवान सुनील कुमार की मौत ड्यूटी के समय अचानक तबीयत बिगड़ जाने से हो गयी.
बेलागंज. बेलागंज क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी बीएसएफ के जवान सुनील कुमार की मौत ड्यूटी के समय अचानक तबीयत बिगड़ जाने से हो गयी. घटना की सूचना के बाद शेखपुरा गांव सहित बेलागंज प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर है. शेखपुरा गांव में होली के पर्व की खुशी एकाएक गम में तब्दील हो गयी. घटना के संबंध में दिवंगत जवान के भाई रंजय कुमार ने बताया कि 56 वर्षीय सुनील कुमार असम के दीमापुर स्थित बीएसएफ कैंप में एएसआई के पद पर पदस्थापित थे. शुक्रवार की शाम ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां रास्ते में हीं हृदयगति रुक जाने से उनकी मौत हो गयी. दिवंगत जवान के भाई ने बताया कि दिवंगत जवान के दो पुत्र और एक पुत्री है. रविवार की देर रात उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव शेखपुरा पहुंचेगा. इसके बाद परिजनों के अंतिम दर्शन और पारंपरिक व्यवहार के उपरांत देर रात गया के विष्णुपद में अंतिम संस्कार किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




