केंद्र और प्रदेश की सरकार बिहार के विकास के लिए तत्पर : विधायक

Updated:
विज्ञापन
केंद्र और प्रदेश की सरकार बिहार के विकास के लिए तत्पर : विधायक

बेलागंज विधानसभा के विकास को बिहार के मानचित्र पर लाना पहली प्राथमिकता

विज्ञापन

बेलागंज. बेलागंज विधानसभा के विकास को बिहार के मानचित्र पर लाना पहली प्राथमिकता है. उक्त बातें स्थानीय विधायक मनोरमा देवी ने बेलागंज में एक कार्यक्रम में कही. गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति के कार्यालय का उद्घाटन हुआ इस मौके पर मुख्य अतिथि रहे स्थानीय विधायक मनोरमा देवी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार बिहार के विकास के लिए तत्पर है. मन और विश्वास के साथ बेलागंज का विकास हो रहा है.पहली प्राथमिकता विकास में बेलागंज को बिहार के मानचित्र पर लाना है. जदयू के युवा जिलाध्यक्ष सतीश पटेल ने कहा कि 20 सूत्री के सदस्य सकारात्मक सोच के साथ केंद्र एवं प्रदेश के द्वारा संचालित योजनाओं पर नजर रखे. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे 20 सूत्री अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि सरकार की योजना धरातल पर सुचारू रूप से पहुंचे, इसके लिए समिति तत्पर रहेगी. कार्यक्रम को बीडीओ डॉ राघवेंद्र कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार, भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्राचार्य रामप्रवेश सिंह व नाथुन प्रसाद आदि लोगों ने संबोधित किया. इस मौके पर धर्मपाल कुमार व चुन्नू शर्मा आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन