ePaper

भुरहा में भाजपा की कार्य समिति की हुई बैठक

Updated at : 27 May 2025 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
भुरहा में भाजपा की कार्य समिति की हुई बैठक

गुरुआ प्रखंड के प्रसिद्ध स्थल भुरहा में मंगलवार को भाजपा की कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

गुरुआ. गुरुआ प्रखंड के प्रसिद्ध स्थल भुरहा में मंगलवार को भाजपा की कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक का नेतृत्व भाजपा उत्तरी के अध्यक्ष रामजतन यादव ने किया. बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री सह बांकेबाजार के जिला पार्षद कौशल कुमार वर्मा, भाजपा नेत्री रूपम सिन्हा, अनिरुद्ध कुमार दांगी व आनंद कुमार आदि शामिल हुए. बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री कौशल कुमार वर्मा ने कहा कि बूथ का विस्तार कर संगठन को मजबूत करना है. साथ ही हर बूथ पर कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर प्रधानमंत्री के द्वारा चलायी जा रहीं योजनाओं के बारे लोगों को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना होगा. इस मौके पर राजेश सिह, अशोक सिह, कृष्ण कन्हैया केशव, मृत्युंजय सिंह, राजाराम साव, रजनीकांत राजू व उमाकांत कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन