गांवों में जाकर भाजपा कार्यकर्ता देंगे उपलब्धियों की जानकारी
Updated at : 05 Apr 2025 5:34 PM (IST)
विज्ञापन

शनिवार को खिजरसराय दक्षिणी मंडल अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय खिजरसराय शिवाला परिसर में हुई.
विज्ञापन
खिजरसराय.
शनिवार को खिजरसराय दक्षिणी मंडल अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय खिजरसराय शिवाला परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दयाशंकर ने की. स्थापना दिवस से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार किया गया. इस संदर्भ में सर्वप्रथम सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस के दिन अपने घर पर लगाने के लिए पार्टी का झंडा दिया गया. आठ व नौ अप्रैल को विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जायेगा. 10 से 12 अप्रैल तक तीन दिवसीय ग्राम प्रवास कार्यक्रम भी होगा. इस कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता गांव में जाकर लोगों से मिलकर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने का काम करेंगे. 14 अप्रैल को आंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे. इस बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, सहजानंद दांगी, शशिकांत पांडेय, पंकज दांगी, रंजीत सिंह, शैलेष कुमार, संतोष कुमार जयंत, विपिन कुमार, अभिषेक कुमार, बुधाई मांझी, नरेंद्र राम, संजीत मांझी, श्यामदेव मांझी सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




