विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

Updated:
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

बेलागंज बाजार में रविवार को भाजपा पूर्वी मंडल की कार्यसमिति की एक बैठक हुई. इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं.

विज्ञापन

बेलागंज. बेलागंज बाजार में रविवार को भाजपा पूर्वी मंडल की कार्यसमिति की एक बैठक हुई. इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं, जो हर पल आम जनों के बीच रहते हैं. इस स्थिति में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का दायित्व बनता है कि कार्यकर्ताओं की बातों को संज्ञान ले और मान सम्मान दें. उन्होंने कहा कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होना है. इसमें बेलागंज विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता अभी से ही तैयारी शुरू कर लें. सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर लोगों से संपर्क स्थापित करें और केंद्र व प्रदेश की सरकार द्वारा चलायी जा रहीं योजनाओं के बारे में जानकारी दें. बैठक को पार्टी के नेता संजीत कुमार, वकील सिंह, दिलीप कुमार आदि लोगों ने संबोधित किया. वहीं बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह परमार ने की. धन्यवाद ज्ञापन ज्योतिष कुमार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन