बांकेधाम से बाइक की चोरी

बांकेधाम से बाइक की चोरी
बांकेबाजार. बांकेधाम मेला घूमने आये युवक की बाइक चोरी कर ली गयी. इस बाबत पीड़ित ने बांकेबाजार थाने में अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. वाहन मलिक की पहचान इमामगंज थाना क्षेत्र के कहतो गांव के रहनेवाले अजीत कुमार के रूप में हुई है. इस घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया कि बांकेधाम मेला परिसर में बाइक खड़ी कर बगल के होटल में पानी पीने गया और जब वह पानी पीकर लौटा, तो उसकी बाइक गायब थी. इधर, वन विभाग कार्यालय में लगे सीसीटीवी का फुटेज देखा गया, तो पता चला कि बाइक एक युवक ले जा जा रहा है, जो काले रंग का शर्ट और टोपी पहने हैं. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बाइक चोरी को लेकर पीड़ित ने थाने में आवेदन दिया है. मामले की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










