सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

जमुनाइया पुल के समीप शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गयी.

विज्ञापन

डोभी. डोभी-चतरा मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के धीरजापुल के समीप से एनएच टू को जोड़ने वाली दादपुर नहर वाले मार्ग पर जमुनाइया पुल के समीप शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गयी. डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि युवक 23 वर्षीय बबलू कुमार बाइक से झारखंड के हंटरगंज से अपने घर बेलागंज थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव का जा रहा था. इसी क्रम में यह हादसा हुआ. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया भेज दिया. इस घटना की सूचना मृतक के स्वजनों को दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन