बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम के खिलाफ एएम कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, 10 अगस्त को सामूहिक अवकाश की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल शिक्षक व कर्मचारी | Prabhat Khabar Network

बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के खिलाफ अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी सक्रिय रूप से आंदोलन कर रहे हैं. उन्होंने काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया और 10 अगस्त को सामूहिक अवकाश लेकर धरना देने की घोषणा की है. यह आंदोलन विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता और उच्च शिक्षा की गरिमा की रक्षा के लिए है.

विज्ञापन

Bihar University Act 2026 : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में राज्यव्यापी संयुक्त आंदोलन के तहत अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल हो गए हैं.

आंदोलन के प्रथम चरण में पांच से आठ अगस्त तक कॉलेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर अपने नियमित शैक्षणिक व प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया.

प्रशासनिक भवन के समक्ष नारेबाजी और प्रतिरोध

इसी क्रम में शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी कॉलेज के प्रशासनिक भवन के समक्ष एकत्रित हुए और प्रस्तावित अधिनियम के विरोध में नारेबाजी कर अपना प्रतिरोध जताया.

वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित अधिनियम विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता, शैक्षणिक स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा उच्च शिक्षा की गरिमा के प्रतिकूल है.

Also Read : खाना नहीं मिलने पर 75 वर्षीय पति ने पत्नी की चाकू से हत्या की, थाने पहुंचकर बोला-मुझे फांसी दीजिए

उच्च शिक्षा की रक्षा के लिए किया जा रहा आंदोलन

उन्होंने कहा कि आंदोलन किसी व्यक्तिगत हित के लिए नहीं, बल्कि विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता, उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा के लिए किया जा रहा है.

आंदोलन के अगले चरण की घोषणा

आंदोलन के अगले चरण में 10 अगस्त को सामूहिक अवकाश लेकर शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी विश्वविद्यालय मुख्यालय पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे.


विज्ञापन
Haribansh Kumar

लेखक के बारे में

By Haribansh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन