Gaya News : बिहार एसएससी की परीक्षा 21 केंद्रों पर आज, 11500 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Updated at : 10 May 2025 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : बिहार एसएससी की परीक्षा 21 केंद्रों पर आज, 11500 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Gaya News : बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 11 मई (रविवार) को विज्ञान, प्रावैद्यिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में कार्यालय परिचारी पद के लिए परीक्षा होगी.

विज्ञापन

गया. बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 11 मई (रविवार) को विज्ञान, प्रावैद्यिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में कार्यालय परिचारी पद के लिए आयोजित प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीएम डॉ त्यागराजन एसएम व एसएसपी आनंद कुमार ने संयुक्त रूप से ब्रीफिंग दी. इसमें स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए समुचित विधि व्यवस्था, परीक्षा संचालन तथा गोपनीयता बनाये रखने व अन्य बिंदुओं पर सभी प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. ब्रीफिंग में बताया गया कि 11 मई को एक पाली ( 12:00 से 2:00 तक) सामान्य अंक गणित, सामान्य ज्ञान व सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा होगी. गया जिला अंतर्गत 21 परीक्षा केंद्रों पर 11500 परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए निर्धारित है.

21 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज, जगजीवन कॉलेज, मानपुर, महावीर इंटर कॉलेज, स्वराजपुरी रोड, प्लस टू जिला स्कूल, टी मॉडल इंटर विद्यालय जीबी रोड, प्लस टू हरिदास सेमिनरी, प्लस टू हाइ स्कूल चंदौती मोड़, राम रुचि बालिका इंटर विद्यालय नई गोदाम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौरी कन्या उच्च विद्यालय मानपुर, गवर्नमेंट गर्ल्स प्लस टू स्कूल रमना रोड, प्लस टू कासमी हाइ स्कूल दुर्गाबाड़ी, अनुग्रह कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्टेशन रोड, प्लस टू हाइ स्कूल न्यू करीमगंज, प्लस टू हाइ स्कूल रसलपुर, मानपुर, प्लस टू हाइ स्कूल बोधगया, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय बोधगया, डीएवी पब्लिक स्कूल कैंट एरिया, बोधगया, मानव भारती नेशनल स्कूल केन्दुई, गया, परम ज्ञान निकेतन गया, दया प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर माड़नपुर गया व शताब्दी पब्लिक स्कूल गया में आयोजित किया जायेगा.

आधा घंटा पहले तक ही इंट्री

एकल पाली की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों का प्रवेश परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट अर्थात आधा घंटा पूर्व तक ही दी जायेगी. परीक्षा की महत्ता व गरिमा को ध्यान में रखते हुए एडीएम गया परितोष कुमार को नोडल पदाधिकारी तथा सीनियर डिप्टी एडीएम आनंद प्रकाश व जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ ओम प्रकाश को सहायक नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है. साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, महिला मजिस्ट्रेट, गश्ती मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गयी है. ब्रीफिंग में बताया गया की परीक्षा के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय में चालू रहेगा, जिसके वरीय प्रभार में एडीएम रहेंगे. जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0631-2222253 तथा पीआइआर का दूरभाष संख्या 2220207 है.

ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश

ब्रीफिंग में ट्रैफिक डीएसपी को निर्देश दिया गया की परीक्षा के दिन गया शहर में परीक्षार्थियों की अधिक संख्या के मद्देनजर मुख्य चौक चौराहा पर पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे. ताकि भीड़ की समस्या उत्पन्न ना हो. साथ ही महत्वपूर्ण मार्गों पर पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिस की प्रतिनियुक्ति करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन