Bihar Crime: बिहार की महिला मजदूर की यूपी में हत्या, ईंट-पत्थर से पीटकर मार डाला

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
saran crime news

सांकेतिक फोटो

Bihar Crime: सुनीता देवी (33) अपने पति खेलावन मांझी और दो पुत्रों के साथ लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने पिछले वर्ष अक्टूबर में गई थी. वहीं हुए विवाद में महिला की ईंट-पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई.

विज्ञापन

Bihar Crime: गयाजी. बिहार के गया जिले के टनकुप्पा थाने के सुल्तानपुर गांव की दलित महिला मजदूर की यूपी में हत्या कर दी गयी है. महिला अपने परिवार के साथ लखनऊ में एक ईंट भट्ठे पर काम करती थी. इसी दौरान हुए विवाद में महिला की ईंट-पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई. भट्ठे के मैनेजर संतलाल कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. यूपी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. महिला मजदूर का शव बिहार लाया गया है.

छह जून को हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, सुनीता देवी (33) अपने पति खेलावन मांझी और दो पुत्रों के साथ लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने पिछले वर्ष अक्टूबर में गई थी. 6 जून की रात करीब सात बजे कुछ लोगों के बीच झगड़ा हुआ. सुनीता बीच बचाव करने गई तो गुस्साए लोगों ने उसे ही ईंट-पत्थर से मारकर हत्या कर दी. महिला के पति खेलावन मांझी और देवर लालमोहन मांझी ने बताया कि लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में चंदन कुमार के ईंट भट्ठे पर काम करते थे.

जांच में जुटी पुलिस

खेलावन मांझी ने बताया कि पत्नी सुनीता देवी, पुत्र गौतम कुमार और अमन कुमार के साथ ईंट निर्माण करते थे. उनका आरोप है कि शव घर लाने के दौरान ईंट भट्ठा मालिक ने मजदूरी भी नहीं दी. रविवार की सुबह एंबुलेंस से महिला का शव टनकुप्पा का सुल्तानपुर गांव पहुंचा. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा. ईंट भट्ठा मालिक और मैनेजर से भी पूछताछ की जायेगी.

Also Read: Bihar Land: बिहार में रिजर्व फैसले का चल रहा खेला, सुनवाई खत्म कर मामला लटका रहे DCLR

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन