HPV टीका लगाने वाला देश का पहला राज्य बना बिहार, गया में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण की शुरुआत
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 04 Feb 2025 6:15 PM
Cervical Cancer HPV Vaccine
Gaya News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बिहार के गया जिले के सदर और मगध मेडिकल अस्पताल टीकाकरण की शुरुआत की गई. बालिकाओं के जीवन को बचाने के लिए देश में सबसे पहले बिहार से इसकी शुरुआत हुई है.
Gaya News: गया में बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना की शुरुआत मंगलवार को विश्व कैंसर दिवस के मौके पर की गयी. इस दौरान जिले में नौ से 14 वर्ष आयुवर्ग की चिह्नित बालिकाओं को ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (एचपीवी) टीका का पहला डोज लगाकर गर्भाशय कैंसर से सुरक्षित रखने की विशेष पहल की शुरुआत हुई. विश्व कैंसर दिवस के मौके पर जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन कर टीकाकरण की शुरुआत की गयी.
किस उम्र की बालिकाओं के लिए हुई टीकाकरण की शुरुआत
डीपीएम नीलेश कुमार ने बताया कि जिले में बालिकाओं को चिह्नित कर एचपीवी का टीकाकरण किया जायेगा. 600 एचपीवी टीकाकरण डोज यहां उपलब्ध करा दिया गया है. राज्य में हर साल 30 वर्ष की उम्र के बाद बहुत सी महिलाएं गर्भाशय कैंसर से ग्रसित हो जाती हैं. उन्होंने बताया कि भविष्य में बालिकाओं को गर्भाशय कैंसर से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत नौ से 14 आयुवर्ग की बालिकाओं के लिए ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण की शुरुआत की गयी है. बिहार देश का पहला राज्य बन गया है जहां टीकाकरण सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है. चिह्नित बच्चियों को एचपीवी टीका का पहला डोज लगाते हुए उन्हें भविष्य में गर्भाशय कैंसर से सुरक्षित रखा जा सकेगा. अगले चरण में और अधिक बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण सुविधा का लाभ उपलब्ध कराया जायेगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सरकारी विद्यालयों में बालिकाओं को दिया जायेगा टीका
सिविल सर्जन डॉ राजा राम प्रसाद ने बताया कि जिले के चिह्नित सरकारी और प्राथमिक विद्यालयों की बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाया जाना है. पहले डोज के छह माह बाद दूसरा डोज लगाया जायेगा. टीका लगाने से सभी लाभार्थियों को सर्वाइकल कैंसर होने की संभावना खत्म हो जायेगी और लाभार्थी गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर ग्रसित होने से सुरक्षित रहेंगी. उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद 30 मिनट चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया, ताकि किसी तरह की जरूरत होने पर चिकित्सकीय सहायता प्रदान की जा सके. इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ राजा राम प्रसाद, डीपीएम निलेश कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर राजीव अंबष्ट, गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉक्टर एमइ हक आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: बिहार के गया से दो कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, हत्या कर शव को जंगल में फेंकने का है आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










