बिहार के इस जिले में 5 से 20 मार्च तक अग्निवीर भर्ती रैली, तैयारी पूरी, देखें डिटेल

Updated:
विज्ञापन
Agniveer-Rally-Gaya

सांकेतिक फोटो

Agniveer Army Recruitment Rally: गया के मगध विश्वविद्यालय मैदान में 5 से 20 मार्च तक अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन होगा. इसमें बिहार के 11 जिलों के पुरुष और बिहार-झारखंड की महिला अभ्यर्थी शामिल होंगी. पहली बार सभी केटेगरी की फिजिकल और मेडिकल जांच एक ही साथ की जाएगी.

विज्ञापन

Agniveer Army Recruitment Rally: बिहार के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का शानदार अवसर आ गया है. सेना भर्ती ऑफिस गया की देखरेख में आगामी 5 मार्च से 20 मार्च 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है. यह पूरी प्रक्रिया बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय के विशाल मैदान में पूरी की जाएगी. इस बार भर्ती के नियम में थोड़ा बदलाव करते हुए सेना ने प्रक्रिया को और सरल बनाया है.

किन जिलों के युवा होंगे शामिल?

इस भर्ती रैली में दक्षिण बिहार के 11 जिलों के शॉर्टलिस्ट किए गए पुरुष उम्मीदवार हिस्सा लेंगे. इनमें गया, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद, अरवल, रोहतास, कैमूर, जमुई, लखीसराय, नालंदा और शेखपुरा जिले शामिल हैं. बिहार और झारखंड की महिला उम्मीदवारों के लिए 17 मार्च की तारीख तय की गई है.

एक ही जगह होगा सारा टेस्ट

भर्ती निदेशक कर्नल आर. मधन मोहन ने बताया कि इस बार एक नया प्रयोग किया जा रहा है. अलग-अलग कटेगरी जैसे जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, स्टोर कीपर और ट्रेड्समैन के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को अब अलग-अलग भटकना नहीं पड़ेगा. उनकी फिजिकल और मेडिकल जांच एक ही रैली के दौरान एक ही जगह पर पूरी कर ली जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रशासनिक तैयारियां पूरी

भर्ती को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए सेना और जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है. मैदान पर पीने के पानी, प्राथमिक उपचार, एम्बुलेंस और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. सेना ने युवाओं से अपील की है कि वे अपने असली दस्तावेजों के साथ तय समय पर ही मैदान में पहुंचे. किसी भी बिचौलिए के झांसे में न आएं.

इसे भी पढ़ें: बिहार में जमीन रजिस्ट्री का नियम बदला, पोर्टल पर दिखेगी पूरी कुंडली, देखें लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन