टॉप 10 में शामिल अपराधी समेत तीन गिरफ्तार, तीन हथियार व बाइक जब्त

तीन हथियार व बाइक जब्त
बुद्ध परैया के पास घेराबंदी में पहले दीपक रमानी को दबोचा
नवादा जिले के नादरीगंज थाना इलाके में चार मार्च 2021 को लूट की घटना को दिया था अंजाम
प्रतिनिधि, परैया. स्थानीय थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात दीपक रवानी उर्फ रवींद्र रवानी को उसके दो अन्य साथियों के साथ परैया थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गये अपराधियों के पास से दो देसी कट्टे, एक लोडेड पिस्टल, सात कारतूस व एक बाइक जब्त हुई है. यह जानकारी सोमवार को टिकारी डीएसपी सुशांत कुमार चंचल ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी. डीएसपी ने बताया कि कुख्यात दीपक रवानी परैया थाना क्षेत्र के बुढ़ परैया गांव का रहने वाला है. उनके दो अन्य साथियों की पहचान चंदौती थाने के यमुने गांव के रहने वाले पिंकू पासवान और गुरारू थाने के गुरारू के रहने वाले राजेश यादव उर्फ मुन्नी यादव के रूप में हुई है. इनके पास से दो देसी कट्टे, एक लोडेड पिस्टल, सात कारतूस व एक बाइक जब्त हुई है. डीएसपी ने बताया कि परैया थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि बुद्ध परैया निवासी दीपक रवानी कुछ अपराधियों के साथ हथियार लेकर परैया में किसी घटना को अंजाम देने जा रहा है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी के साथ विशेष टीम ने बुद्ध परैया के पास घेराबंदी की, जिसमें एक अपराधी दीपक रमानी पकड़ा गया. तलाशी के दौरान दीपक के पास से एक लोडेड पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ. दीपक रवानी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने बीते एक मार्च को एक घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चंदौती थाना के पिंकू पासवान और गुरारू के राजेश यादव उर्फ मुन्नी यादव को भी गिरफ्तार कर लिया. राजेश के पास से दो देसी कट्टे और छह कारतूस बरामद हुए हैं.
गिरफ्तार दीपक रवानी पर 13 व पिंकू पर पांच मामले हैं दर्ज
डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दीपक रवानी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है. उस पर 2009 से लेकर अब तक हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट और शराबबंदी कानून के उल्लंघन के 13 से अधिक मामले दर्ज हैं. इसके विरुद्ध संगीन अपराधों से संबंधित परैया थाने में 10 मामले, कोतवाली थाने में एक मामला, मगध विश्वविद्यालय थान में एक मामला और नवादा जिले के नादरीगंज थाने में एक मामला दर्ज है. डीएसपी ने बताया कि पिंकू पासवान के विरुद्ध चंदौती थाने में तीन केस, कोतवाली थाना में एक केस और गुरारू थाने में एक केस दर्ज है. राजेश यादव पर एक दर्ज मामले की जानकारी मिली है. आगे को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




