भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में गया में निकला विशाल मशाल जुलूस, न्याय की मांग को लेकर उमड़ा जनसैलाब

Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में मशाल जुलूस

Gaya Ji News: भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गया में सर्व समाज के नेतृत्व में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया. प्रदर्शनकारियों ने उच्चस्तरीय जांच, पीड़ित परिवार को सुरक्षा और आर्थिक सहायता की मांग करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी.

विज्ञापन

गया जी से संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
Gaya Ji News: गया जी में भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने तथा एनकाउंटर में शामिल दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को गया शहर में सर्व समाज के नेतृत्व में विशाल आक्रोश मार्च एवं मशाल जुलूस निकाला गया. कार्यक्रम का कुशल नेतृत्व वरिष्ठ समाजसेवी कौशलेंद्र नारायण ने किया. इस दौरान गया के विभिन्न जाति, वर्ग एवं समुदाय के सैकड़ों प्रबुद्ध लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग को बुलंद किया. यह विशाल आक्रोश मार्च शहर के प्रसिद्ध आजाद पार्क से शुरू हुआ, जिसमें लोगों का गुस्सा साफ तौर पर देखने को मिल रहा था.

हाथों में मशालें लेकर टावर चौक पहुंचे लोग

प्रदर्शनकारियों के हाथों में जलती हुई मशालें, मांग से जुड़ी तख्तियां और बड़े बैनर थे, जिन पर “भरत तिवारी को न्याय दो”, “हत्यारों को गिरफ्तार करो”, “सरकार जवाब दो” और “अन्याय नहीं सहेंगे” जैसे नारे प्रखरता से लिखे हुए थे. यह मार्च जैसे-जैसे शहर के प्रमुख व्यस्त मार्गों से होकर आगे बढ़ा, स्थानीय लोगों का हुजूम भी इसके साथ स्वतः जुड़ता गया और पूरा वातावरण न्याय की मांग के गगनभेदी नारों से गूंज उठा. मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए यह जुलूस शहर के टावर चौक पर पहुंचा, जहां एक सभा का आयोजन किया गया.

सांसद के बयान की समाज ने की तीखी आलोचना

टावर चौक पर सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी कौशलेंद्र नारायण ने भरत भूषण तिवारी की हत्या को पूरे समाज और वर्तमान कानून व्यवस्था के लिए एक बेहद गंभीर चुनौती बताया. उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी करने की मांग की. इसके बाद यह मार्च समाहरणालय परिसर के समीप पहुंचकर समाप्त हुआ. इस दौरान वक्ताओं ने स्थानीय सांसद द्वारा दिए गए हालिया बयान की भी कड़ी शब्दों में आलोचना की. समाज के लोगों ने कहा कि इस संवेदनशील मामले में जनप्रतिनिधि के बयान से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं.

उच्चस्तरीय जांच और मुआवजे की मांग की

प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से इस पूरे हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच कराने, फरार चल रहे दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, पीड़ित परिवार को पर्याप्त सुरक्षा तथा उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो इस आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा. इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं और बुद्धिजीवियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिन्होंने शहीद भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

Also Read: शेरघाटी में शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
Vikash Jha

लेखक के बारे में

By Vikash Jha

विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन