ePaper

बजरंगबली के वार्षिक महोत्सव पर भजन-कीर्तन

Updated at : 27 Apr 2025 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
बजरंगबली के वार्षिक महोत्सव पर भजन-कीर्तन

मानपुर नगर निगम क्षेत्र वार्ड नंबर 49 के गुद्दर पांडे लेन में बजरंगबली के वार्षिकोत्सव के शुभ अवसर पर 24 घंटे का अखंड कीर्तन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ.

विज्ञापन

मानपुर. मानपुर नगर निगम क्षेत्र वार्ड नंबर 49 के गुद्दर पांडे लेन में बजरंगबली के वार्षिकोत्सव के शुभ अवसर पर 24 घंटे का अखंड कीर्तन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. अखंड कीर्तन में हरे रामा हरे कृष्णा का लगातार भजन 24 घंटा पूर्ण होने पर प्रसाद स्वरूप भंडारा का आयोजन हुआ. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन शामिल होकर भोजन भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया. अखंड कीर्तन एवं भंडारा के आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. विगत 15 वर्षों से वार्षिकोत्सव सह अखंड कीर्तन व भंडारा का प्रसाद ग्रहण का सफल आयोजन जय प्रकाश पांडेय उर्फ चुन्नी बाबा के कुशल नेतृत्व व सानिध्य में होता है. इस अवसर पर वाराणसी से चलकर आये पांच विद्वानों सहित जयप्रकाश पांडे, सिद्धनाथ पांडे, गोपाल प्रसाद पटवा, जितेंद्र सिंह, पिंटू सिंह व प्रकाश पटवा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन