एलएचबी कोच से चलेगी गया-पटना पैसेंजर व भभुआ-पटना इंटरसिटी

Updated at : 03 May 2025 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
एलएचबी कोच से चलेगी गया-पटना पैसेंजर व भभुआ-पटना इंटरसिटी

रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए अलग-अलग सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, ताकि परेशानियों का सामना न करना पड़े.

विज्ञापन

गया. रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए अलग-अलग सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, ताकि परेशानियों का सामना न करना पड़े. पहले मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों को एलएचबी कोच से लैस किया गया, अब पैसेंजर ट्रेनों को भी एलएचबी कोच से लैस किया जायेगा. इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली गयी है. बताया जाता है कि गाड़ी संख्या 53213 व 14 गया-पटना-गया पैसेंजर ट्रेन व गाड़ी संख्या 13243 व 44 भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस को आधुनिक बोगियों से लैस करते हुए एलएचबी कोच लगाये जायेंगे. संभावना जतायी गयी है कि जुलाई से दोनों ट्रेनों का परिचालन एलएचबी कोच के साथ किया जाये. यहीं नहीं, ट्रेनों में बोगियों की संख्या भी बढ़ जायेगी. इससे रेलयात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन