ePaper

कैथबिगहा में लगाया वोट बहिष्कार का बैनर

Updated at : 28 Jul 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
कैथबिगहा में लगाया वोट बहिष्कार का बैनर

बूथ नहीं, तो वोट नहीं के नारे के साथ वोट बहिष्कार, किया प्रदर्शन

विज्ञापन

बूथ नहीं, तो वोट नहीं के नारे के साथ वोट बहिष्कार, किया प्रदर्शन

फोटो- गया खिजरसराय – 2005- विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण.

प्रतिनिधि, खिजरसराय.

अतरी विधानसभा क्षेत्र की खिजरसराय नगर पंचायत के कैथबिगहा के मतदाताओं ने बूथ नहीं, तो वोट नहीं नारे के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार का बैनर लगा दिया है. मुहल्ले में जाने वाले दोनों मार्गों पर बैनर लगाया गया है. ग्रामीणों का कहना था कि कैथबिगहा में चार सौ मतदाता हैं. लेकिन, लोकसभा और विधानसभा चुनाव में तीन किलोमीटर दूर स्थित बूथ पर जाकर मतदान करना पड़ता है. इससे बुजुर्ग महिलाओं व दिव्यांगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों का यह भी करना था कि इसके पूर्व निर्वाचन आयोग के कार्यालय में पटना आवेदन दिया गया था. उसे आगे की कार्रवाई के लिए डीएम व नीमचक बथानी एसडीओ के समक्ष भेजा गया है. लेकिन, अब इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है. विधानसभा चुनाव का अब काफी कम समय है. इसके कारण ग्रामीणों ने बूथ नहीं होने की स्थिति में वोट नहीं करने का निर्णय लिया है. बूथ से मुहल्ले की दूरी अधिक होने के कारण अधिकांश मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित रह जाते हैं और मतदान प्रतिशत भी प्रभावित होता है. ग्रामीणों का यह भी कहना था कि प्रशासन की उदासीनता के कारण लोकतांत्रिक तरीके से अपना विचार अभिव्यक्ति करने का कोई तरीका नहीं बचा. इसके कारण हम लोगों ने यह निर्णय लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन