कष्ठा में पुलिस चेकपोस्ट में असामाजिक तत्वों ने लगायी आग

या-परैया सड़क पर गया9औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र की सीमा पर स्थित कष्ठा गांव के पास लोकसभा चुनाव के दौरान लगाये गये चेकपोस्ट में शुक्रवार की रात शरारती तत्वों ने आग लगा दी.
परैया (गया). गया-परैया सड़क पर गया9औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र की सीमा पर स्थित कष्ठा गांव के पास लोकसभा चुनाव के दौरान लगाये गये चेकपोस्ट में शुक्रवार की रात शरारती तत्वों ने आग लगा दी. इससे वहां बना पंडाल जलकर राख हो गया. ज्ञात हो कि परैया थाने द्वारा कष्ठा गांव में सड़क के किनारे हनुमान मंदिर के निकट टेंट बनाकर चेकपोस्ट का निर्माण किया गया था. इसमें असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गयी. आग की लपटें उठती देख कर ग्रामीणों की भीड़ उक्त स्थान पर इकट्ठा हो गयी. इनके द्वारा दूरभाष से इसकी सूचना थाने में दी गयी. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि चेकपोस्ट जलने की सूचना मिली है. पुलिस अधिकारी के द्वारा इसकी जांच की जा रही है कि आग किस कारण से लगी है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










