ePaper

तीन अगस्त से गया-डीडीयू के रास्ते गोड्डा और दौराई के बीच चलेगी नयी ट्रेन

Updated at : 28 Jul 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
तीन अगस्त से गया-डीडीयू के रास्ते गोड्डा और दौराई के बीच चलेगी नयी ट्रेन

गोड्डा से पांच अगस्त से प्रत्येक मंगलवार को होगा परिचालन

विज्ञापन

गोड्डा से पांच अगस्त से प्रत्येक मंगलवार को होगा परिचालन

संवाददाता, गया जी.

देवघर-जसीडीह-झाझा-किउल-नवादा-गया-डीडीयू के रास्ते गोड्डा और दौराई (अजमेर) तक एक नयी ट्रेन गाड़ी संख्या 19604 व 19603 दौराई-गोड्डा-दौराई एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होने वाला है. इसका नियमित परिचालन दौराई से तीन अगस्त से प्रत्येक रविवार और गोड्डा से पांच अगस्त से प्रत्येक मंगलवार को किया जायेगा. इस ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 03 कोच, तृतीय वातानुकूलित इकॉनोमी श्रेणी के 03 कोच, शयनयान श्रेणी के 07 कोच तथा साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे. इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 19603 दौराई-गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन दौराई से प्रत्येक रविवार को 15.30 बजे खुलकर 23.05 बजे दिल्ली और सोमवार को 10.30 बजे डीडीयू, 11.24 बजे भभुआ रोड, 12.02 बजे सासाराम, 12.22 बजे डेहरी ऑन सोन, 13.55 बजे गया, 14.55 बजे तिलैया, 15.13 बजे नवादा, 15.50 बजे शेखपुरा, 16.55 बजे किउल, 18.50 बजे झाझा, 19.42 बजे जसीडीह, 19.55 बजे देवघर और 22.20 बजे गोड्डा पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 19604 गोड्डा-दौराई एक्सप्रेस ट्रेन गोड्डा से प्रत्येक मंगलवार को 05.00 बजे खुलकर 06.18 बजे देवघर, 06.36 बजे जसीडीह, 08.10 बजे झाझा, 08.53 बजे किउल, 09.28 बजे शेखपुरा, 10.13 बजे नवादा, 10.35 बजे तिलैया, 13.20 बजे गया, 14.40 बजे डेहरी ऑन सोन, 14.54 बजे सासाराम, 15.35 बजे भभुआ रोड, 17.00 बजे डीडीयू, बुधवार को 08.15 बजे दिल्ली और 17.20 बजे दौराई पहुंचेगी.

पर्यटन स्थलों पर पहुंच होगी आसान

उन्होंने बताया कि यह नयी ट्रेन पूर्वी भारत के झारखंड और बिहार को पश्चिमी भारत के राजस्थान से सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं संपर्क बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण होगी. इस ट्रेन के शुरू होने से झारखंड व बिहार के विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों जैसे देवघर, गया आदि तक पहुंचना आसान हो जायेगा. यह सेवा मार्ग पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने में भी मदद करेगी, जिससे स्थानीय व्यवसाय, पर्यटन और आस-पास के क्षेत्रों में व्यापार को लाभ होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन