वार्षिक सांस्कृतिक व खेल उत्सव शुरू
Updated at : 27 Jan 2025 10:56 PM (IST)
विज्ञापन

गया न्यूज : आइआइएम बोधगया में वार्षिक सांस्कृतिक व खेल उत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन
गया न्यूज : आइआइएम बोधगया में वार्षिक सांस्कृतिक व खेल उत्सव का शुभारंभ
बोधगया.
आइआइएम बोधगया ने अपने वार्षिक सांस्कृतिक एवं स्पोर्ट्स फेस्ट- एलिगांते 8.0 का आयोजन किया. कार्यक्रम में एनएसआइटी पटना, आइएमआइ कोलकाता, सेंट जेवियर्स पटना और आइआइएम रांची जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्र शामिल रहे. इस वर्ष का विषय अभ्युदय अर्थात प्रगति रहा, जो संस्थान की विकासशील सोच को रेखांकित करता है. उत्सव की शुरुआत आइआइएम बोधगया की निदेशक डॉ विनीता एस सहाय व मुख्य अतिथि गया के एसएसपी आनंद कुमार की उपस्थिति में उद्घाटन समारोह के साथ हुई. अपने संबोधन के दौरान एसएसपी ने संस्थान के मूल मूल्य, माइंडफुलनेस और जीवन के सभी पहलुओं में इसके महत्व पर जोर दिया. स्टूडेंट वेलफेयर्स चेयरपर्सन डॉ श्रीलेखा मिश्रा ने स्वागत भाषण देते हुए उत्सव के आयोजन में उनके प्रयासों के लिए छात्रों, समितियों और क्लबों को धन्यवाद दिया. वार्षिक फेस्ट के पहले दिन प्रमुख संस्थानों की भागीदारी के साथ खेल कार्यक्रम कराया गया, जिसमें आइआइएम रांची से 50, सेंट जेवियर्स पटना से 70, एनआइटी पटना से 70, आइएमआइ कोलकाता से 30 और एनएसआइटी पटना से 20 प्रतिभागी शामिल रहे. इसके अलावा एक ऑनलाइन गेमिंग प्रतियोगिता, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का अनुकरण के साथ ही पौटरी व पेंटिंग जैसी रचनात्मक कार्यशालाएं भी शामिल रहीं. शाम का समापन प्रतिभागियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ. कार्यक्रम अगले दिन खेल प्रतियोगिताओं, क्विजिला, पॉलिसी केस प्रतियोगिताओं और पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ जारी रहा. दिन में नव्यता फैशन शो भी आयोजित कराया गया, जिसमें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी (आइडीटी), मुजफ्फरपुर, एनएसआइटी पटना व आइआइएम बोधगया से भागीदारी देखी गयी. शाम में एकल गायन के प्रदर्शन के बाद आइआइएम बोधगया के आधिकारिक संगीत बैंड, द स्टोरी टेलर्स द्वारा प्रदर्शन किया गया. इसके बाद दिन का समापन बैंड अजादी द्वारा एक लाइव संगीत प्रदर्शन के साथ हुआ.दौड़ में 800 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
गणतंत्र दिवस समारोह के साथ शुरू समारोह में आइआइएम की निदेशक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. आइआइएम बोधगया की सीएसआर समिति ने ग्रामीण शिक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी के लिए सुलभ शिक्षा को बढ़ावा देने में सामूहिक प्रयासों के महत्व पर प्रकाश डालने के उद्देश्य से एक दौड़ एड्युरन का आयोजन किया. इस दौड़ में विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों, बिपार्ड, ओटीए के अधिकारियों और कैडेटों समेत 800 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




