एएनएमएमसीएच का हीट वेव वार्ड हुआ खाली
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Jun 2024 8:14 PM
एएनएमएमसीएच का हीट वेव वार्ड में अब मरीजों का बेड पूरी तौर से खाली हो गया है. बुधवार को भर्ती तीन मरीजों की हालत ठीक होने पर छुट्टी दे दी गयी.
गया. एएनएमएमसीएच का हीट वेव वार्ड में अब मरीजों का बेड पूरी तौर से खाली हो गया है. बुधवार को भर्ती तीन मरीजों की हालत ठीक होने पर छुट्टी दे दी गयी. अब यहां पर एक भी मरीज हीट वेव का भर्ती नहीं है. अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, हीट वेव को लेकर आगे अंदेशे को देखते हुए तैयारी में किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की गयी है. डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ के साथ अन्य कर्मचारियों को तैनात रखा गया है, ताकि किसी तरह की भी विषम परिस्थिति आने पर निबटने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो. अस्पताल की ओर से जानकारी दी गयी कि अब तक हीट वेव वार्ड में 66 मरीज भर्ती हुए हैं. इसमें सात की मौत इलाज के दौरान हो गयी है. अन्य 59 को इलाज के बाद ठीक होने पर छुट्टी दे दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










