कार्य के दौरान हार्ट अटैक से आंगनबाड़ी सेविका की मौत

प्रखंड के मरांची गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 20 की 56 वर्षीय सेविका उषा किरण सिन्हा की शुक्रवार को कार्य के दौरान हार्ट अटैक से आकस्मिक मृत्यु हो गयी.
परैया. प्रखंड के मरांची गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 20 की 56 वर्षीय सेविका उषा किरण सिन्हा की शुक्रवार को कार्य के दौरान हार्ट अटैक से आकस्मिक मृत्यु हो गयी. मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. परिजनों ने उनकी मौत का कारण बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा दिये जा रहे अत्यधिक कार्य दबाव को बताया है. बताया गया है कि उषा किरण सिन्हा अपने केंद्र पर एफआरएस (फील्ड रिपोर्टिंग सिस्टम) से संबंधित कार्य कर रही थीं, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी. उनके पति बृजनंदन प्रसाद ने बताया कि तबीयत खराब होने के बाद उन्हें तत्काल परैया स्थित अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. बृजनंदन प्रसाद ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पत्नी का स्वास्थ्य लगातार काम के दबाव और तनाव के कारण ही बिगड़ा और इसी वजह से उनकी जान चली गयी. उषा किरण सिन्हा के निधन की खबर सुनते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल छा गया. शोकाकुल परिवार से मिलने और उन्हें सांत्वना देने के लिए कई आंगनबाड़ी सेविकाएं, ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे. इनमें सेविका उर्मिला कुमारी, कुमारी अल्पना सिन्हा, रागिनी कुमारी, पुष्पा कुमारी, सुधा कुमारी, सुनैना कुमारी, सत्येंद्र प्रसाद, सुरेंद्र कुमार सहित कई लोग शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




