Gaya News: शराब बेचने और पीने वालों की खैर नहीं, गांव वाले लेंगे एक्शन, नियम लागू
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 18 Mar 2025 6:01 PM
AI फोटो
Gaya News: लोगों ने फैसला लिया है कि अब जो भी नियमों को तोड़ेगा, उसे आर्थिक दंड लगेगा. शराब बेचने और पीने वालों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जायेगा.
Gaya News: गया जिले के शेरघाटी नगर पर्षद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर नौ स्थित गोपालपुर के लोगों ने बैठक कर शराब और ताड़ी के बिक्री पर पाबंदी लगाने का सर्वसम्मति से फैसला लिया है. ग्रामीणों ने तय किया है कि जिसने भी शराब पीकर उत्पात मचाया, उसे पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया जाएगा.
कानूनी कार्रवाई होगी
नगर पर्षद उपाध्यक्ष तारकेश्वर उर्फ भोला चौधरी एवं वार्ड नंबर नौ के पार्षद परमानंद मनी ने बताया कि गांव के सभी लोगों ने मिलकर यह फैसला किया है. इस मुद्दे पर बात करने के लिए एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें तय किया गया कि अब से गांव में कोई भी व्यक्ति शराब, ताड़ी नहीं बेचेगा. यदि कोई शराब बेचता है या कच्ची शराब बनाकर बेचता है तो उसे आर्थिक दंड लगेगा और पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा. यदि कोई व्यक्ति शराब पीकर गांव में उत्पात करता है और गाली-गलौज करता है या आपस में झगड़ा करता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई होगी.
इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार के लोग रहे सावधान, 26 जिलों में 21 और 22 मार्च को होगी बारिश, 6 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट
इस मुद्दे पर सब एकमत
ग्रामीणों ने एकमत होकर इस बात पर सहमति जताई है. अब यह नियम लागू हो गया है. अगर कोई भी नियमों को तोड़ेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रशासन को सूचित किया जाएगा. इस प्रकार का नियम बनाने में ग्रामीणों की पूर्ण सहमति है. नियम तोड़ेने वाले को सजा भी भुगतनी होगी.
भोला चौधरी ने कहा कि चौधरी टोला में आए दिन लोग आपस में शराब के नशे में धूत होकर लड़ाई झगड़ा गाली गलौज किया करते थे. इससे सज्जन लोग काफी परेशान होते हैं. इसीलिए ग्रामीणों ने यह निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि इसकी सूचना स्थानीय थाना को लिखित रूप में दी गई है. ताकि आने वाले दिनों में कोई मनमानी नहीं कर सके.
पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी की मांग क्या है, वे क्यों 1948 से ही कर रहे विद्रोह?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










