अहमदाबाद में युवक की मौत, गांव पहुंचा शव परिजनों में मचा कोहराम
अहमदाबाद में मजदूरी करने वाले युवक की ट्रेन हादसे में मौत, शव गांव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम। परिजनों ने मौत को बताया संदेहास्पद।
प्रखंड क्षेत्र के ओढ़नपुरा गांव निवासी युवक राजीव कुमार की अहमदाबाद में मौत हो गई. बुधवार को उनका शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. घर पर शव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और माहौल गमगीन हो गया.
ट्रेन दुर्घटना में मौत की सूचना, परिजनों ने जताया संदेह
ग्रामीणों के अनुसार ओढ़नपुरा गांव निवासी नन्हक यादव के पुत्र राजीव कुमार अहमदाबाद में मजदूरी करते थे. अहमदाबाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि दो दिन पहले ट्रेन दुर्घटना में उनकी मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद परिजन अहमदाबाद पहुंचे और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को गांव लेकर आए. हालांकि परिजनों ने युवक की मौत को संदेहास्पद बताया है.
शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातम
बुधवार को जैसे ही राजीव कुमार का शव ओढ़नपुरा गांव पहुंचा. परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी. गांव में हर ओर मातम का माहौल देखने को मिला.
परिवार का सहारा था राजीव कुमार
ग्रामीणों ने बताया कि राजीव कुमार परिवार की आर्थिक मदद के लिए अहमदाबाद में मजदूरी करते थे. उनकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजन घटना की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं, ताकि मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










