गया के टिकारी में पुलिस की कार्रवाई, मोबाइल की फोटो से खुला हथियारों का राज, तीन देसी कट्टा व 11 कारतूस बरामद

Updated:
विज्ञापन

वरामद | Prabhat Khabar Network

पंचानपुर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक युवक को पकड़ा, जिसके बाद छापेमारी कर दो देसी कट्टा, एक सिक्सर और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पंचानपुर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बेला मोड़ के पास एक संदिग्ध बाइक सवार युवक को पकड़ा. पूछताछ में युवक ने अपना नाम शत्रुघ्न बताया. पुलिस ने उसके मोबाइल की जांच की, जिसमें एक देसी कट्टा के साथ उसकी तस्वीर मिली. इसके बाद पुलिस को मामले पर संदेह हुआ और पूछताछ का दायरा बढ़ाया गया.

पूछताछ में खुला हथियारों का पूरा नेटवर्क

पंचानपुर थानाध्यक्ष पद्माकर उपाध्याय ने बताया कि पूछताछ के दौरान शत्रुघ्न ने हथियार सचिन का होने की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने सचिन के घर पर छापेमारी की. वहां पता चला कि हथियार पंकज कुमार को दे दिया गया है. इसके बाद पुलिस ने पंकज कुमार के घर दबिश देकर दो देसी कट्टा, एक सिक्सर और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए.

हथियार कहां से आए. पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने बरामद हथियारों को जब्त कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपितों के पास हथियार कहां से आए और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं.

15 दिनों में तीसरी बड़ी बरामदगी

पंचानपुर थाना क्षेत्र में पिछले 15 दिनों के भीतर अवैध हथियारों की बरामदगी की यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है. लगातार हो रही कार्रवाई से इलाके में पुलिस की सक्रियता की चर्चा है और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की कोशिश तेज हो गई है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन