गया : टनकुप्पा में सहयोग शिविर, पंचायत स्तर पर सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं, 66 आवेदन पहुंचे

Updated:
विज्ञापन

पेंशन योजना की सुकृति पत्र देते सीओ दिव्यांशु कुमार साह

टनकुप्पा प्रखंड की पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर में 66 आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया और योजनाओं की जानकारी दी।

विज्ञापन

टनकुप्पा प्रखंड की बहसापीपरा और चोवार पंचायत में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में अधिकारियों ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया.

66 आवेदन प्राप्त. राशन कार्ड से जुड़े सबसे अधिक मामले

बहसापीपरा पंचायत में कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें राशन कार्ड के 20, नल-जल योजना के छह और जमीन से संबंधित नौ आवेदन शामिल रहे. वहीं चोवार पंचायत में 31 आवेदन मिले. इनमें राशन कार्ड के 11, पंचायती राज विभाग के पांच, सामाजिक सुरक्षा के छह, पीएचईडी का एक तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के आठ आवेदन शामिल थे.

कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जाति, आय, आवासीय, जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र से संबंधित आवेदन भी अधिकारियों को सौंपे. अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना. कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया, जबकि शेष आवेदनों पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया.

ग्रामीणों ने की पहल की सराहना

अधिकारियों ने कहा कि पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर लगाने का उद्देश्य पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंचाना है. बारिश के बावजूद शिविर में ग्रामीणों की अच्छी भागीदारी रही. ग्रामीणों ने कहा कि इस पहल से उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिली.

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

शिविर में बीडीओ गौरी कुमारी, सीओ दिव्यांशु कुमार साह, बीपीआरओ, टनकुप्पा थानाध्यक्ष बसंत कुमार राय, फतेहपुर थानाध्यक्ष, एमओ, पीओ, मुखिया छठु मोची, मुखिया गायत्री देवी, मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव, श्रीकांत चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन