गया जंक्शन पर जहां-तहां पार्किंग पर कार्रवाई, 18 ऑटो जब्त

आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को गया रेलवे स्टेशन पर जहां-तहां ऑटो लगाने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया.
गया. आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को गया रेलवे स्टेशन पर जहां-तहां ऑटो लगाने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान आरपीएफ ने 18 ऑटो को जब्त किया है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि वरीय अधिकारियों के साथ-साथ रेलवे अधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाया गया. इस अभियान में 18 ऑटो को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में लिया गया है. इंस्पेक्टर ने बताया कि जहां-तहां ऑटो खड़ा करनेवालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जायेगा. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










